लापता शिक्षक का शव संदगिध हालत में बरामद, हत्या की आशंका - जांच में जुटी पुलिस

Friday, July 4, 2025 - 18:02
Updated: 1 year ago
0

मुजफ्फरपुर : सरकारी शिक्षक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप,पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दरिया छपरा गांव की है. 

बताया गया की मृतक व्यक्ति की पहचान गुड्डू लाल ठाकुर(42) के रूप में हुई जो बीते दो दिनों से लापता थे, जिसका खोज बिन परिवार के सदस्य एवं ग्रामीण लगातार कर रहे थे, वही बीते रात उनका कुछ सामान सेमरा नियामत चिकना चौर में ग्रामीणों को मिला, जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी गुड्डू लाल ठाकुर का कोई सुराग नहीं मिल पाया,वही आज गुड्डू लाल ठाकुर का शव सेमरा नियामत चिकना चवर में मिला, सूचना पर साहेबगंज थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक राजकीय मध्य विद्यालय मनाईंन में पदस्थापित थे.

मामले में साहेबगंज थाना अध्यक्ष ने कहा कि प्रथम दृष्टया से ये हत्या का मामला है,इसकी सूचना FSL टिम सहित वरीय अधिकारी को दिया गया है. मामले की हर एक बिंदु पर जांच पड़ताल की जा रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User