लाडली बहना रक्षाबंधन उत्सव में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- भारत को अगर सशक्त बनाना है तो यह महिला शक्ति के बिना संभव नहीं है

गुना में किया कई किलो मीटर लंबा "हर घर तिरंगा" अभियान रैली बहनों ने पहनाई सिंधिया को 25 मीटर लंबी राखी, सिंधिया ने बोला 'यह सिर्फ कच्चा धागा नहीं बल्कि भाई बहन के बीच के अटूट संबंध, प्रगति के संबंध का प्रतीक है।'

Aug 12, 2024 - 20:38
Aug 12, 2024 - 20:39
 0  864

गुना (आरएनआई) अपने तीन दिवसीय प्रवास पर गुना पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज लाड़ली बहना रक्षाबंधन उत्सव में भाग लिया। बता दें की इस सम्मेलन से पहले उन्होंने शहर के निवासियों और बच्चों के साथ कई किलोमीटर लंबी हर घर तिरंगा अभियान की रैली में भी शामिल हुए थे।

तिरंगे की गूंज इंद्र देव तक जा रही है

बता दें की सिंधिया का कार्यक्रम शुरू होने से पहले शहर में भारी वर्षा होने लगी। कार्यक्रम में अपना भाषण शुरू करते हुए उन्होंने "भारत माता की जय" के नारे लगाए और बोला की भारत माता की जय की गूंज इतनी तेज है कि आज इसे इंद्र देवता भी सुनकर खुश हो गए है।

महिला सशक्तिकरण का जो कार्य 65 वर्षों में किसी सरकार ने नहीं किया वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया

महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि 65 वर्षों में किसी भी सरकार ने महिलाओं के बारे में नहीं सोचा। अगर किसी ने महिलाओं के विकास के लिए कार्य किया तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया। महिला शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया।

जो महिला घर चला सकती है, वह देश भी चला सकती है

महिला शक्ति को एक नई ऊर्जा देते हुए सिंधिया ने बोला की जो महिला घर चला सकती है, वह प्रदेश चला सकती है, और वही महिला देश भी चला सकती है। क्योंकि अगर हम भारत को सशक्त बनाना चाहते है तो महिला शक्ति के बिना यह संभव नहीं है।

इसी के साथ एक ड्रोन दीदी, किरण दीदी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पायलट भी बन रही हैं, यही नए भारत की पहचान है।

आज उद्घाटन और शिलान्यास हुए योजनाओं के बारे में दी जानकारी

आज गुना में विकास की धरा, कोने-कोने और घर-घर में बह रही है।  एक-एक क्षेत्र में विकास कार्य शुरू हो चुके हैं: जिले के गजनाइ, हिनोतिया और तरावटा में 3 उप स्वस्थ केंद्रों का शिलान्यास हुआ है, पुरापोसर का गौशाला शुरू हो चूका है, बमोरी में पब्लिक हेल्थ यूनिट की भी शुरुआत की गयी है और बीलखेड़ा में स्टॉप डैम बनाया गया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0