रेलवे ने किराया बढ़ाने का किया एलान, एसी के साथ सामान्य श्रेणी के दाम भी बढ़ेंगे
नई दिल्ली (आरएनआई)। भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए नए किराया ढांचे का एलान किया है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। इस फैसले के तहत एसी श्रेणियों के साथ-साथ सामान्य श्रेणी के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। रेलवे के इस कदम का असर देशभर के करोड़ों यात्रियों पर पड़ेगा, हालांकि रोजमर्रा की यात्रा करने वाले और छोटी दूरी के यात्रियों को राहत दी गई है।
रेलवे के अनुसार, साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसका मतलब है कि दैनिक आवागमन करने वाले यात्रियों और कम दूरी की यात्रा करने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। लंबी दूरी की यात्राओं में ही संशोधित किराया लागू होगा।
किराए में बढ़ोतरी को उदाहरण से समझें तो पटना से दिल्ली के बीच करीब 1000 किलोमीटर की दूरी तय करने पर अब जनसाधारण एक्सप्रेस में यात्रा करने के लिए यात्रियों को पहले के मुकाबले 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने पर किराया लगभग 20 रुपये तक बढ़ जाएगा।
रेलवे का कहना है कि इस किराया समायोजन से उसे करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस अतिरिक्त राजस्व का उपयोग परिचालन लागत को संतुलित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा। नई दरों के अनुसार ही 26 दिसंबर से टिकटों की बुकिंग की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



