रिश्वत मांगने के आरोप में कृषि मंत्री के OSD समेत तीन कर्मचारी निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

Wednesday, July 8, 2026 - 21:45
Updated: 4 months ago
0
रिश्वत मांगने के आरोप में कृषि मंत्री के OSD समेत तीन कर्मचारी निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के OSD अशोक कुमार बाथम, निजी सहायक दिनेश भकोरिया और स्टेनो टाइपिस्ट अंकित अवधिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ट्रांसफर के बदले कथित रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद की गई है।

बताया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों के तबादलों के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी, नर्स और वन रक्षकों के ट्रांसफर के एवज में लाखों रुपये की मांग किए जाने के आरोप सामने आए थे। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर सरकार ने तीनों कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, OSD अशोक कुमार बाथम पर ट्रांसफर के बदले कथित रूप से 2.5 लाख रुपये, जबकि स्टेनो टाइपिस्ट अंकित अवधिया पर 5 लाख रुपये और निजी सहायक दिनेश भकोरिया पर 3.50 लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान संबंधित अधिकारियों के मुख्यालय भी निर्धारित कर दिए गए हैं।

सरकार का कहना है कि मामले की जांच नियमानुसार आगे बढ़ाई जाएगी और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User