राष्ट्रपति बाइडन के चुनावी अभियान ने दो सप्ताह में जुटाई बंपर रकम

अजय भुतोरिया ने कहा कि हमारा अभियान लगातार धन जुटाने की मजबूत गति दिखा रहा है। तीन दिन पहले बाइडन ने मशहूर हस्तियों और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मिलकर लॉस एंजिलिस में तीन करोड़ डॉलर की धनराशि जुटाई।

Thursday, June 20, 2024 - 08:20
0
राष्ट्रपति बाइडन के चुनावी अभियान ने दो सप्ताह में जुटाई बंपर रकम

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाला है। इस दौड़ में मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच, जो बाइडन के पुनर्निर्वाचन अभियान ने पिछले दो हफ्तों में चार करोड़ डॉलर से अधिक की राशि जुटाई है। यह जानकारी सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के उप राष्ट्रीय वित्त अध्यक्ष ने दी है। 

उन्होंने बताया कि इसमें दो तटों पर धन जमा करने के लिए रखे गए मात्र दो लोगों (फंडराइजर) ने तीन करोड़ डॉलर की राशि जुटाई है। धन जुटाने के दो कार्यक्रम लॉस एंजिल्स में आयोजित किए गए, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जॉर्ज क्लूनी तथा जूलिया रॉबर्ट्स जैसी हस्तियां शामिल हुईं। इसके अलावा वर्जीनिया के पूर्व गवर्नर टेरी मैकऑलिफ के घर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के उप राष्ट्रीय वित्त अध्यक्ष अजय भुतोरिया ने कहा, 'हमारा अभियान लगातार धन जुटाने की मजबूत गति दिखा रहा है। हमने इस महीने टीवी विज्ञापनों के जरिए पांच करोड़ डॉलर जमा किए हैं। तीन दिन पहले बाइडन ने मशहूर हस्तियों और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मिलकर लॉस एंजिलिस में तीन करोड़ डॉलर की धनराशि जुटाई। पिछले दो सप्ताह में ही चार करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए।'

उन्होंने कहा, 'डेमोक्रेट्स के तौर पर हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और अपने देश द्वारा हासिल किए गए विकास को और आगे बढ़ाने की अपनी प्रेरणा में एकजुट हैं। आगामी 2024 का चुनाव एक कठोर विकल्प प्रस्तुत करता है और वो है- हमारे लोकतंत्र की सुरक्षा या फासीवादी - डोनाल्ड ट्रंप का चुनाव। यह चुनाव केवल राजनीतिक नहीं है, यह हमारे राष्ट्र के भविष्य के लिए एक निर्णायक पल है।

इस यात्रा में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए, भुतोरिया ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन के लिए उनका मजबूत समर्थन कई युद्ध के मैदानों में जीत का अंतर हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भारतीय-अमेरिकियों की भागीदारी और प्रतिबद्धता समावेशिता, आर्थिक विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने वाली नीतियों की निरंतरता सुनिश्चित कर सकती है।

भुतोरिया ने कहा, 'लॉस एंजिल्स में हुए कार्यक्रम के दौरान बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ रैली की।इस कार्यक्रम में जॉर्ज क्लूनी, जूलिया रॉबर्ट्स और बारब्रा स्ट्रीसैंड जैसी उल्लेखनीय हस्तियां शामिल हुईं, जिन्होंने इस ऐतिहासिक शाम का हिस्सा बनने के लिए 250 डॉलर से पांच लाख डॉलर के बीच का योगदान दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User