राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सबरीमाला में करेंगी भगवान अयप्पा के दर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम — चार दिवसीय केरल दौरे का दूसरा दिन
तिरुवनंतपुरम (आरएनआई): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार को केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन करेंगी। चार दिवसीय केरल प्रवास पर पहुंचीं राष्ट्रपति मंगलवार शाम को तिरुवनंतपुरम आई थीं। बुधवार सुबह उन्होंने राजभवन से हेलिकॉप्टर द्वारा पठानमथिट्टा जिले के प्रामदाम हेलीपैड तक यात्रा की, जहां से वे पंबा घाटी होते हुए सबरीमाला मंदिर की ओर रवाना हुईं।
राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, जिसमें पांच गाड़ियों का काफिला और एक एंबुलेंस शामिल है। राष्ट्रपति पारंपरिक मार्ग से मंदिर पहुंचकर भगवान अयप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी।
अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति के आगमन से पहले सुरक्षा रिहर्सल और मंदिर परिसर की गहन जांच की गई थी। मंदिर के आसपास स्थानीय पुलिस, एनएसजी और विशेष सुरक्षा दलों की तैनाती की गई है।
दर्शन के बाद राष्ट्रपति बुधवार शाम तिरुवनंतपुरम लौटेंगी। गुरुवार को वे पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी और वर्कला के शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी।
इसके बाद राष्ट्रपति कोट्टायम के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज की प्लेटिनम जुबली (75 वर्ष) समापन समारोह और 24 अक्तूबर को कोच्चि के सेंट टेरेसा कॉलेज की शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगी। इसी के साथ उनका चार दिवसीय केरल दौरा संपन्न होगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



