राम सिर्फ हमारे ही नहीं सबके हैं : पीएम मोदी

Monday, January 22, 2024 - 16:29
Updated: 3 years ago
0
राम सिर्फ हमारे ही नहीं सबके हैं : पीएम मोदी

अयोध्या (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि राम सिर्फ हमारे ही नहीं सबके हैं और उनकी प्रतिष्ठा वसुधैव कुटुम्बकम की भी प्रतिष्ठा है।

श्री मोदी ने यह बात यहाँ राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद सहभागियों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि सदियों के अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान एवं तपस्या के बाद हमारे राम आज आ गए हैं। 

इस अवसर पर समस्त देश वासियों को बधाई देते हुए श्री मोदी ने कहा कि मैं अभी गर्भगृह में ईश्वरीय चेतना का साक्षी बनकर आपके सामने उपस्थित हूं।हमारे राम लला अब टेंट में नहीं वल्कि दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास एवं असीम श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, उसकी अनुभूति दुनिया में हर रामभक्त को हो रही होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के बाद से देशवासियों में नया उत्साह पैदा हो रहा है। आज हमें सदियों की धरोहर मिली है। श्रीराम का मंदिर मिला है। गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा होता राष्ट्र ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है।

पावन धरती अयोध्या नगरी एवं सरयू नदी को प्रणाम करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं इस समय दैवीय शक्ति का अनुभूति कर रहा हूं। वे दैवीय अनुभूतियां भी हमारे आसपास उपस्थित हैं। उन्हें नमन करता हूं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के संविधान की पहली प्रति में भगवान राम विराजमान हैं। दशकों तक प्रभु राम के अस्तित्व पर कानूनी लड़ाई चली। मैं न्यायपालिका का शुक्रगुजार हूं कि उसने न्याय की लाज रख ली।

श्री मोदी ने कहा कि आज गांव-गांव में कीर्तन हो रहे हैं। स्वच्छता अभियान चल रहा है। देश दीपावली मना रहा है।शाम घर-घर राम ज्योत जलेगी। एल.एस।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User