राणा मुनि प्रताप के संयोजन में किया गया कवि सम्मेलन रहा बहुत अच्छा

Saturday, September 30, 2023 - 18:37
Updated: 3 years ago
0
राणा मुनि प्रताप के संयोजन में किया गया कवि सम्मेलन रहा बहुत अच्छा

हाथरस, (आरएनआई) मेला श्री दाऊजी महाराज के 112 में आयोजन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन युवा कवि राणा मुनि प्रताप के संयोजन में किया गया। जिसकी अध्यक्षता सिकंदरा राव से पधारे प्रसिद्ध उद्योगपति जयपाल सिंह चौहान ने की। तथा संचालन संयोजक राणा मुनि प्रताप ने किया।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सांसद प्रतिनिधि  ठाकुर राजेश सिंह गुड्डू ,विशिष्ट अतिथि बृजभान सिंह एवं प्रसिद्ध समाजसेवी देवेंद्र सिंह राघव ने मां शारदे के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। कवि सम्मेलन में छतरपुर से पधारे महाकवि श्री प्रकाश पटेरिया का नागरिक अभिनंदन किया गया ।
कासगंज से पधारे प्रसिद्ध गीतकार  डॉक्टर अजय अटल की सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ गाजियाबाद से पधारे सुप्रसिद्ध कवि कमल आग्नेय ने पढ़ा कि चंद्रयान से आगे बढ़कर सूर्य का भारत है डर डर कर जीना छोड़ दिया ,यह स्वाभिमान का भारत है। दिल्ली से पधारे गीतकार ज्ञानेंद्र शुक्ल वत्सल ने पड़ा= कि अगर होते अलग यह  रक्त केसरिया नहीं होता किसी के पास जाने का कोई जरिया नहीं होता लखनऊ से पधारे हास्य के प्रसिद्ध कवि शेखर  त्रिपाठी ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदा ते हुए कहा चैटिंग में एक सुंदरी पर दिल फिसल गया, मेरा ही दाव पेच था मुझ पर ही चल गया। महाकवि श्री प्रकाश पटेरिया को श्रोताओं ने लगातार कई घंटे तक सुना  इनके अतिरिक्त चांद हुसैन चंद डॉक्टर उपेंद्र झा उन्नति भारद्वाज ,भगवान सहाय ने भी  काव्य पाठ किया कवि सम्मेलन के निर्देशक  देवेश सिसोदिया एवं संयोजक राणा मुनि प्रताप ने समस्त अतिथियों व कवियों का फूल माला अंग वस्त्र और  सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया अध्यक्षता कर रहे  श्री जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कवि  अपनी कविताओं के माध्यम से देश को जगाने का काम करते हैं अगर यह नहीं हो तो किसी भी देश को सही दिशा नहीं मिल सकती ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेंद्र सिंह गहलोत मितेंद्र सिंह गहलोत जोगेंद्र सिंह तेजपाल कुशवाहा श्यामबाबू चिंतन नीरज कुमार प्रवीण पुरुष राजा ठाकुर दिग्विजय सिंह देवेंद्र सिंह कुलदीप मनमोहन जेके शर्मा नवीन कुमार पंडित हाथरसी गणपति गणेश देवी सिंह निडर प्रहलाद सिंह माधव चौहान पूरन सिंह आरके शर्मा आज लोक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User