मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम ने आयुष्मान स्वास्थ्य मेला का किया औचक निरीक्षण
शाहजंहापुर, (आरएनआई) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0आर0के0गौतम ने आयुष्मान भवः के साप्ताहिक आयुष्मान स्वास्थ्य मेला एच0डब्लू 0सी0 मऊ खालसा व मऊ बासक ब्लॉक भावलखेड़ा का औचक निरीक्षण किया जिसमें आयुष्मान भवः योजना के अंतर्गत बनाएं जा रहे आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली तथा अभियान के दौरान प्रतिदिन लक्ष्य के सापेक्ष ज्यादे से ज्यादा आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने, को निर्देशित किया।
इसके साथ ही सरकार द्वारा जन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये आयुष्मान स्वास्थ मेले की सेवाओं यथा स्वास्थ्य परामर्श, जाँच ,उपचार व दवा वितरण की जानकारी प्राप्त की और ई0 संजीवनी ,गर्भवती महिलाओं की जाँच,बुखार की जाँच व उपचार करने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

