राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह: जिले के प्राथमिक शिक्षक राजीव कुमार शर्मा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से होंगे सम्‍मानित

राज्यपाल और मुख्यमंत्री 14 शिक्षकों को प्रदान करेंगे राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 54 लाख विद्यार्थियों के खातों में सीधे अंतरित होगी 324 करोड़ रूपये की गणवेश राशि भोपाल के प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जंयती सभागार में होगा समारोह

Thursday, October 24, 2024 - 21:07
Updated: 2 years ago
0
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह: जिले के प्राथमिक शिक्षक राजीव कुमार शर्मा राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से होंगे सम्‍मानित

गुना (आरएनआई) प्राथमिक‍ शिक्षक शासकीय एकीकृत माध्‍यमिक विद्यालय सामरसिंगा विकासखण्‍ड बमोरी जिला गुना राजीव कुमार शर्मा राज्‍य स्‍तरीय शिक्षक पुरूस्‍कार 2024 अंतर्गत सम्‍मानित किया जायेगा।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 14 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। समारोह में नि:शुल्क गणवेश योजना अंतर्गत प्रदेश के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 54 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में करीब 324 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जायेगी। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे। इस वर्ष का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 25 अक्टूबर को भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती हॉल में प्रात: 10:30 बजे आयोजित किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय सम्मान से विभूषित सभी शिक्षकों को समारोह में सम्मान राशि 25 हजार रूपये, शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं विगत वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरूस्कार विजेता शिक्षकों को विशेष सम्मान राशि 11 हजार रूपये, शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

प्राथमिक‍ शिक्षक शासकीय एकीकृत माध्‍यमिक विद्यालय सामरसिंगा विकासखण्‍ड बमोरी जिला गुना राजीव कुमार शर्मा द्वारा विद्यालय में ग्राम के 100% बच्चों का नामांकरण कराया गया। पिछले 5 वर्षों में ड्रॉप आउट 0% है। 100% परीक्षा परिणाम बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया विशेष जनजाति सहरिया के छात्र- छात्रा उच्च शिक्षा में प्रवेश ले रहे हैं। विद्यालय के छात्रों का चयन सुपर 100, ओलंपियाड, मोगली उत्सव, मींस कम मेरिट, कहानी उत्सव में हो रहे हैं। 100% बालिकाएं 8 से 9 में प्रवेश ले रही है। यहां गतिविधि एवं खेल आधारित शिक्षण निवाचारो द्वारा शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। ग्रीष्मकल में निःशुल्‍क जल सेवा, वृक्षारोपण, 100% टीका करण कार्य, आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य किया। शाला प्रबंधन समिति को सशक्त कर विद्यालय हेतु भौतिक संसाधन जो आए हैं। उक्‍त उत्‍कृष्‍ट कार्य के चलते प्राथमिक शिक्षक श्री शर्मा को राज्‍य स्‍तरीय शिक्षक पुरूस्‍कार 2024 अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों को दी बधाई
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि शिक्षक में वह ताकत होती है, जो आदर्श राष्ट्र का निर्माण करने में सहायक होती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक भविष्य की आदर्श पीढ़ियों की निर्माता है। सम्मानित होने वाले शिक्षकों एवं उनके उल्लेखनीय कार्यों पर हम सब को गर्व है।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User