सचिव (गृह) द्वारा पैंची, राघौगढ़ एवं म्‍याना छात्रावासों/ विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

अच्‍छी पढ़ाई करें और महापुरूषों की जीवनी का करें अध्‍ययन - सचिव श्री श्रीवास्‍तव

Thursday, October 24, 2024 - 21:05
Updated: 2 years ago
0
सचिव (गृह) द्वारा पैंची, राघौगढ़ एवं म्‍याना छात्रावासों/ विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
गुना (आरएनआई) सचिव (गृह) मध्‍यप्रदेश शासन ओमप्रकाश श्रीवास्‍तव द्वारा आज गुना जिले के कस्‍तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पैंची और विमुक्‍त जाति बालक आश्रम राघौगढ़ तथा सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास म्‍याना का औचक निरीक्षण किया गया। 

सामान्‍य प्रशासन विभाग द्वारा सचिव (गृह) को जिले के छात्रावासों का निरीक्षण करने के लिये नियुक्‍त किया गया था, जिसका उद्देश्‍य जिले में संचालित अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति, अन्‍य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्‍य वर्ग के छात्रों के लिये संचालित छात्रावास/ आश्रमों में व्‍यवस्‍थाओं को सुचारू रूप से रखने की दृष्टि से प्रदेश के छात्रावास/आश्रमों में कमी तथा सुविधाओं को बेहतर बनाना था। 
अच्‍छी पढ़ाई करें और महापुरूषों की जीवनी का करें अध्‍ययन - सचिव श्री श्रीवास्‍तव
इसी क्रम में सचिव श्री श्रीवास्‍तव द्वारा आज सर्वप्रथम कस्‍तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पैंची का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में दर्ज एवं उपस्थित छात्राओं की जानकारी प्राप्‍त की। साफ-सफाई एवं खाने की मीनू की जानकारी प्राप्‍त की। मीनू का डिस्‍पले का रसोई घर में करने के निर्देश दिये गये। उपस्थित छात्राओं से चर्चा कर उनके शैक्षणिक स्‍तर को परखा गया और उनसे पूछा गया कि छात्रावास में लाइब्रेरी की व्‍यवस्‍था है या नही और उनसे खाने की व्‍यवस्‍था, मेडिकल आदि व्‍यवस्‍थाओं की जानकारी प्राप्‍त की। उपस्थित छात्राओं से कहा गया कि अच्‍छी पढ़ाई करों और लाइब्रेरी में उपस्थित महापुरूषों की जीवनी का अध्‍ययन करें। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में साफ-सफाई अच्‍छी पायी गई।

इसके पश्‍चात विमुक्‍त जाति बालक आश्रम राघौगढ़ के निरीक्षण के दौरान छात्रावास में भवन की स्थिति अच्‍छी नही पायी गयी। भवन में मरम्‍मत की आवश्‍यकता है। शौचालय गंदे पाये गये, जिसे साफ-सफाई करने के निर्देश दिये गये। छात्रावास में मैदान न होने के कारण खेलकूद की गतिविधियां नही होना पाया गया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ़ श्री विकास कुमार आनंद उपस्थित रहे।
अंत में सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास म्‍याना का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय के गेट टूटे पाये गये एवं साफ-सफाई नही पाये जाने पर उनके द्वारा सुधार करने के निर्देश दिये गये। उपस्थित छात्रों का शैक्षणिक स्‍तर परखा गया और उनसे प्रश्‍न भी पूछे गये। छात्रों द्वारा अवगत कराया गया कि जूनियर छात्रावास में पेयजल की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था नही है। इस संबंध में उपस्थित जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग को पंचायत सचिव एवं ईई पीएचई से समन्‍वय कर पानी की व्‍यवस्‍था कराये जाने के निर्देश दिये गये। छात्रावास में खेलकूद की गतिविधियां एवं सामग्री उपलब्‍ध कराने के बारे में डीईओ ट्रायबल को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री मयंक खैमरिया उपस्थित रहे।

आज भ्रमण के दौरान गुना में कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा सचिव (गृह) मध्‍यप्रदेश शासन श्री ओमप्रकाश श्रीवास्‍तव का स्‍वागत किया। सचिव (गृह) श्री श्रीवास्‍तव द्वारा आज किये गये निरीक्षण का फीडबैक कलेक्‍टर डॉ. सिंह को दिया गया। आज निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण बी. सिसोदिया, प्रभारी सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्‍याण एके गुप्‍ता उपस्थित रहे।
Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User