सफलता की कहानी: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2024 से सम्मानित हुए जिले के प्राथमिक शिक्षक राजीव कुमार शर्मा
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पुरूस्कृत।
गुना (आरएनआई) शिक्षक एक ऐसा शिल्पकार है जो आदर्श विद्यार्थी और आदर्श विद्यालय के निर्माण के द्वारा आदर्श समाज का निर्माता है। शिक्षा प्रगति की पहली सीढ़ी है। समाज में समानता, स्वावलंबन और स्वाभिमान के गुणों को विकसित करने का सबसे प्रभावी तरीका माध्यम शिक्षा है। ऐसी ही गुरू और शिष्य की परंपरा का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले गुना जिले के प्राथमिक शिक्षक शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सामरसिंगा विकासखण्ड बमोरी जिला गुना राजीव कुमार शर्मा आज राज्य स्तरीय शिक्षक पुरूस्कार 2024 से सम्मानित किये गये।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित "राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह" के दौरान जिले के प्राथमिक शिक्षक राजीव कुमार शर्मा को सम्मानित किया।
प्राथमिक शिक्षक श्री राजीव कुमार शर्मा द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य
• शिक्षण कार्य के प्रति पूर्णत: समर्पित एवं शाला की प्रगति हेतु निरंतर प्रयासरत।
• नवीन गतिविधियों से अध्यापन कार्य।
• बच्चों को सतत शिक्षा हेतु प्रेरणा और मार्गदर्शन।
• निरंतर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम।
• साधनहीन बस्ती के बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण और रचनात्मक का विकास करने हेतु प्रयासरत।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)