कलेक्‍टर द्वारा मंडी और मार्कफेड उर्वरक केंद्र का किया औचक निरीक्षण

साफ सफाई और लाइट व्‍यवस्‍था के संबंध में दिये आवश्‍यक निर्देश। 

Oct 25, 2024 - 20:56
Oct 25, 2024 - 20:56
 0  324
कलेक्‍टर द्वारा मंडी और मार्कफेड उर्वरक केंद्र का किया औचक निरीक्षण

गुना  (आरएनआई)आज देर शाम कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आरोन कृषि उपज मंडी और  उर्वरक केंद्र का औचक निरीक्षण कियाl वहां की मूलभूत व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंडी परिसर की व्‍यवस्थित रूप से साफ सफाई कराने तथा गेट का बोर्ड ठीक कराने के निर्देश दिए गये।

इसके बाद सहकारी विपणन संघ आरोन डबल लॉक वेयरहाउस का निरीक्षण कियाl सामने पड़े कचरे को हटाने और कंस्ट्रक्शन वेस्ट सामने की जगह को समतल करने, बड़े फ्लेक्स लगवाने और लाइट की सही व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिएl

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी आरोन महेश कुमार बमन्‍हा, तहसीलदार श्रीमति रूचि अग्रवाल, नायब तहसीलदार अनुराग जैन,सीएमओ आरोन दिनेश सोनी, मंडी सचिव श्‍यामलाल मीना उपस्थित रहे।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0