राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, 31 प्रार्थना पत्र आए, शिकायतों का ससमय निस्तारण करने के निर्देश

Thursday, November 20, 2025 - 21:17
Updated: 11 months ago
0
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, 31 प्रार्थना पत्र आए, शिकायतों का ससमय निस्तारण करने के निर्देश

फतेहपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में दूर दराज से आई महिलाओं की समस्याओं को सुना एवं पिछली जनसुनवाई में आवेदनों के निस्तारण की आख्या की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

जनसुनवाई के दौरान कुल 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और संबंधितों को अग्रसरित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय कराएं। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं को विधिक सहायता संबंधी भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को शत प्रतिशत लाभान्वित किया जाये। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला थाना प्रभारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User