कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की डीएम से मुलाकात, एसआईआर में बीएलओ से निष्पक्ष और पारदर्शी सर्वे की मांग

Thursday, November 20, 2025 - 21:18
Updated: 11 months ago
0
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की डीएम से मुलाकात, एसआईआर में बीएलओ से निष्पक्ष और पारदर्शी सर्वे की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) गुरूवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपकर गहन मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर में बीएलओ द्वारा निष्पक्ष सर्वे कराए जाने की मांग की है। 

कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी की अगुवई में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपकर कहा कि वर्तमान में गहन मतदाता पुनरीक्षण का कार्य जनपद में संचालित है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं नामांकन किया जा रहा है। मांग किया कि सर्वे के दौरान किसी प्रकार का भेदभाव न हो, अन्य शहरों में रोजगार व जीविका हेतु गए परिवारों के सदस्यों के मतदाता नाम किसी भी दशा में न छूटें व संपूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराई जाए। इसके लिए आवश्यक है कि बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि वे प्रत्येक घर पर पहुंचकर सही-सही विवरण दर्ज करें और गैरहाजिर निवासियों के नाम हटाने या रोकने जैसी त्रुटियां न हो। इस मौके पर शिव प्रकाश बाजपेई, अशोक कुमार शुक्ल, विवेक मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User