राज्य आनंद संस्थान द्वारा दीवाली पर ‘हर घर अभियान’ चलाया जायेगा

संसाधन विहीन बस्तियों में अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुओं का दान कर मनाएं दीवाली

Monday, October 28, 2024 - 21:11
Updated: 2 years ago
0
राज्य आनंद संस्थान द्वारा दीवाली पर ‘हर घर अभियान’ चलाया जायेगा

गुना (आरएनआई) भारतीय समाज में दीपावली आनंद व समृद्धि का त्यौहार माना जाता है, जहां हर कोई अपने सामर्थ्य अनुसार इस पर्व को मनाता है। समाज में अनेक परिवार ऐसे हैं जिनके पास इस समृद्धि के पर्व पर कुछ भी नया करने या उत्साह से मनाने के लिये आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं।

राज्य आनंद संस्थान अपने कार्यक्रमों में "मदद" को प्रोत्साहित करता है, जिसमें हम अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुओं को दूसरों के उपयोग करने हेतु दे देते हैं। दीपावली का पर्व मदद की अवधारणा को अपनाने का एक बेहतर अवसर प्रदान करता है। शहरी या ग्रामीण क्षेत्र की संसाधन विहीन बस्तियों में रहने वाले घरों में भी दीपावली का पर्व अच्छे से मने, इसके लिये उन्हें अपने घरों या अन्य स्त्रोत से अतिरिक्त सामग्री दी जा सकती हैं।

राज्य आनंद संस्थान इस दिवाली पर भी "हर घर दिवाली" अभियान चला रहा है। इस अभियान में, कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा समस्त सामाजिक संगठन, कार्यालय प्रमुख स्टाफ, आनंदक, आनंद क्लब के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि, दीपावली के पूर्व हम सब अपने घरों की सफाई करते है, जिस दौरान ऐसी अनेक वस्तुएँ मिलती हैं जो हमारे उपयोग में नही आ रही है, किन्तु अन्य के लिये उपयोगी हो सकती है। ऐसी वस्तुओं को हम अपने आस-पड़ोस में जिनके लिये आवश्यकता है, प्रदाय कर सकते हैं। साधन विहीन घरों में दिवाली के अवसर पर अपने-अपने सामर्थ्य अनुसार कुछ न कुछ सहयोग देने का कार्यक्रम बना सकते हैं। यह Joy of Giving का बेहतरीन अनुभव प्राप्त करने का समय है। कलेक्‍टर द्वारा जिले में "हर घर दीवाली" अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User