राज्य आईसीटी प्रतियोगिता में रणजीत सिंह को मिला पुरस्कार

Friday, October 20, 2023 - 20:06
0
राज्य आईसीटी प्रतियोगिता में रणजीत सिंह को मिला पुरस्कार

सासनी-20 अक्टूबर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के शिक्षकों हेतु आयोजित राज्य आईसीटी प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमें संविलियन विद्यालय बिजली घर के शिक्षक इंजी. रणजीत सिंह ने प्रदेश में छटवाँ स्थान प्राप्त किया।
 राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के शिक्षकों हेतु आयोजित राज्य आईसीटी प्रतियोगिता में सभी जिलों से चयनित दो-दो प्रतिभागियों ने 7 से 11 अगस्त के मध्य राज्य स्तर पर एससीईआरटी, निशातगंज उत्तर प्रदेश में प्रस्तुतीकरण दिया। राज्य आईसीटी पुरस्कार के लिए निर्णायक समिति द्वारा एक सौ पचास शिक्षकों में से साठ शिक्षकों का चयन इस बार किया गया है। जिसमें इंजी रणजीत सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा कक्षा कक्ष में नामांकन बढ़ाने एवं विद्यार्थियों का ठहराव करने हेतु अपने द्वारा किए जा रहे आईसीटी उपाय जैसे स्मार्ट क्लास द्वारा शिक्षण, शैक्षिक वीडियो द्वारा शिक्षण, बच्चों का ऑनलाइन मूल्यांकन, विद्या ज्ञान एवं नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना आदि का प्रस्तुतीकरण किया। जिसमें वह प्रदेश में छटा स्थान पर रहे। इस वितय का श्रेय  शिक्षक रणजीत सिंह अपने माता-पिता और गुरूजनांे को देते हैं। राज्य आईसीटी पुरस्कार जीतने पर रणजीत सिंह को बीएसए हाथरस उपेंद्र गुप्ता, डीसी प्रशिक्षण अशोक चैधरी, डायट प्रवक्ता देवराज सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सासनी अखिलेश प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक राजकुमारी, राज्य पुरस्कृत शिक्षिका डॉ सतना, डॉ पुष्पेंद्र सिंह, सोमेश प्रभाकर, अमित चैधरी आदि ने बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User