राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने दिया बी.एस.ए. कॉलेज के विकास को आश्वासन, प्रोफेसरों व समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में जताई प्रतिबद्धता

Friday, April 18, 2025 - 15:59
Updated: 2 years ago
0
राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने दिया बी.एस.ए. कॉलेज के विकास को आश्वासन, प्रोफेसरों व समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में जताई प्रतिबद्धता

मथुरा (आरएनआई) बी.एस.ए. कॉलेज, मथुरा के विकास को लेकर आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई जब कॉलेज के प्रोफेसरों व समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य  के निर्देशन में माननीय राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में कॉलेज में शिक्षा, अनुसंधान व आधारभूत संरचना के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रोफेसरगण डॉ. बबीता अग्रवाल , डॉ. बी.पी. राय, डॉ जसवंत सिंह, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. बी.के. गोस्वामी, डॉ. यू.के. त्रिपाठी,डॉ. मुकेश चंद्र, डॉ. काशदेव, डॉ. धर्मेंद्र और डॉ. वारिश ने महाविद्यालय की जरूरतों को सांसद के समक्ष विस्तार से रखा। प्रतिनिधिमंडल में समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता अमित चौधरी, हरीश शर्मा, अश्विनी गर्ग, शैलेश मिश्रा, शिवकुमार जी  भी सम्मिलित रहे। इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह जी ने उत्साहवर्धक वचन देते हुए कहा कि बी.एस.ए. कॉलेज केवल मथुरा ही नहीं, बल्कि पूरे ब्रज क्षेत्र की शैक्षणिक पहचान है। विद्यार्थियों की आकांक्षाओं, प्रोफेसरों के शोध प्रयासों और महाविद्यालय की गरिमा को बढ़ाने के लिए मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा। सांसद निधि से शीघ्र ही विकास कार्यों की शुरुआत करवाई जाएगी ताकि छात्रों को एक श्रेष्ठ शिक्षण वातावरण प्राप्त हो सके।” उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय की लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम्स, छात्र-छात्राओं के लिए बैठने की व्यवस्था, खेलकूद की सुविधाएं एवं तकनीकी संसाधनों को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा। यह समाचार न केवल बी.एस.ए. कॉलेज के छात्रों के लिए हर्ष का विषय है, बल्कि यह स्पष्ट संकेत है कि उच्च शिक्षा के विकास में अब जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ रही है। यह मुलाकात निश्चित ही आने वाले समय में कॉलेज के नव निर्माण की आधारशिला बनेगी। इस खबर के सामने आते ही छात्रों में एक नया जोश दिखाई दिया। उन्हें यह महसूस हुआ कि उनके भविष्य की चिंता करने वाले केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि उनके लिए संसद तक आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधि भी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User