महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति एवं समता फाऊंडेशन ने विरोध प्रदर्शन किया

Friday, April 18, 2025 - 15:58
Updated: 2 years ago
0
महात्मा ज्योतिराव फुले विकास समिति एवं समता फाऊंडेशन ने विरोध प्रदर्शन किया

मथुरा (आरएनआई) प्रातः 12:00 बजे महात्मा ज्योतिराव फूले विकास समिति एवं समता फाऊंडेशन मथुरा के तत्वाधान में ओमपाल सैनी जी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फुले एवं प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष एवं जीवन की प्रमुख घटनाओं एवं सामाजिक परिवर्तन, आर्थिक परिवर्तन, राजनीतिक परिवर्तन, शैक्षिक प्रवर्तन में दिए गए सहयोग पर बनी फिल्म" फूले "को बिना काट छांट के जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार जी को चार सूत्रीय 

 निम्न मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा। 

ऐतिहासिक फिल्म फूले को बिना किसी काट छांट के संपूर्ण भारतवर्ष में प्रदर्शित कर प्रसारित किया जाए

महात्मा फुले जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए

फूले फिल्म को संपूर्ण भारतवर्ष में टैक्स फ्री कर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं समस्त भाजपा के मुख्यमंत्री फिल्म फूले का उद्घाटन कर आम जनमानस को फिल्म देखने के लिए प्रेरित करे

 प्रदर्शन के दौरान समिति अध्यक्ष रमेश सैनी एवं अजय सनवाल ने संयुक्त रूप बताया की फूले फिल्म सत्य घटना पर आधारित फिल्म है जिसका भारतीय समाज से सीधा संबंध है कुछ यथा स्थितिवादी सामाजिक परिवर्तन के विरोधी जातिवादी मानसिकता के लोग फिल्म के प्रसारण पर काट छांट करके रोक लगाने की बात कर रहे हैं जो सरासर अन्याय पूर्ण है l

विरोध प्रदर्शन के दौरान समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही, डॉ राजकुमार सैनी, मुकेश सैनी, राम अचल मौर्य, प्रमोद सदर, हरीशचंद निषाद, मुकेश नेताजी, विवेक कुमार, आकाश बाबू, सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रताप कुमार आदि उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User