राजस्थान में ठंड ढीली, आबू में पारा 1 डिग्री – अगले दो हफ्ते धूप, आसमान साफ
जयपुर (आरएनआई)। उत्तर भारत की सर्द हवाओं का असर राजस्थान में अब कम होने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें माउंट आबू में गुरुवार को पारा जमाव बिंदु से ऊपर 1°C दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा, दिन में तेज धूप मिलेगी और रात में हल्की ठंड महसूस होगी। तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
गुरुवार को माउंट आबू, सीकर, चूरू, झुंझुनूं और सिरोही सहित कई क्षेत्रों में रात के तापमान में इजाफा हुआ।
प्रदेश में गुरुवार को दर्ज न्यूनतम तापमान (°C):
माउंट आबू: 1
नागौर: 6.2
फतेहपुर: 6.1
सिरोही: 7.2
सीकर: 7.5
अलवर: 9.5
उदयपुर: 9.2
जालोर: 8
जयपुर: 12.3
बाड़मेर व जैसलमेर: 13.8
दिन में पारा चढ़ा, बारमेर सबसे गर्म
सर्द हवाओं के कमजोर होते ही कई जिलों में दिन का तापमान 1°C तक बढ़ा।
गुरुवार को बाड़मेर 32.5°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि सिरोही 23.6°C पर सबसे ठंडा।
अगले 14 दिन बरकरार रहेगा साफ मौसम
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार:
4 दिसंबर तक दिन का तापमान सामान्य रहेगा,
रात का तापमान सामान्य से 2–3°C कम रह सकता है,
प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



