मथुरा: जंगल में खून से लथपथ मिली युवती, सिर में गोली, मायके वालों ने पति पर लगाया आरोप
मथुरा (आरएनआई)। थाना जैंत क्षेत्र के जंगल में शनिवार को एक 23 वर्षीय महिला खून से लथपथ हालत में मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर टीम तुरंत पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला के सिर में गोली लगी है और उसकी हालत बेहद नाजुक है।
घायल महिला की पहचान थाना गोविंदनगर के जगन्नाथपुरी निवासी खुशी के रूप में हुई है, जिसकी शादी महाविद्या कॉलोनी निवासी सूरज से हुई थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि गोली खुशी को उसके पति सूरज ने मारी। पिता विपिन कुमार ने पुलिस को बयान दिया कि पति-पत्नी के बीच पिछले छह माह से विवाद चल रहा था और लगभग 25 दिन पहले दोनों के बीच तलाक का केस भी दर्ज किया गया था।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मामले की तहकीकात की जा रही है। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि महिला का सिटी अस्पताल में इलाज जारी है, और गोली चलाने की वजह तथा जिम्मेदार व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



