राजस्थान में गैंगस्टर कुलदीप जघीना को गोलियों से भूना, पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंककर मारी गोली

-रोडवेज बस से ला रही थी पुलिस, आंखों में मिर्च भी झोंकी, कुछ यात्रियों को भी लगे छर्रे -भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड का आरोपी है कुलदीप

Wednesday, July 12, 2023 - 13:00
0
राजस्थान में गैंगस्टर कुलदीप जघीना को गोलियों से भूना, पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंककर मारी गोली

भरतपुर, 12 जुलाई 2023, (आरएनआई)। शहर के बहुचर्चित भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना को बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे रोडवेज बस से भरतपुर कोर्ट लाते समय बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। मृतक को करीब 20 से 25 गोलियां लगने की बात सामने आई है।

बदमाशों ने पहले आंखों में लाल मिर्च झोंकी। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस रोडवेज बस से ही जयपुर से भरतपुर कोर्ट में बदमाश को पेशी पर लेकर आ रही थी। जहां आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आमोली टोल प्लाजा से बस के निकलते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें कुछ रोडवेज बस यात्रियों के भी घायल होने की बात सामने आई है।

कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड में बुधवार को जयपुर जेल में बंद सात आरोपियों को भरतपुर न्यायालय में पेश होना था, वैसे अक्सर पुलिस की ओर से जयपुर से ही बदमाशों को पुलिस वैन से लाया जाता था। लेकिन संख्या कम होने से दोनों को रोडवेज बस से पुलिसकर्मी ला रहे थे। जहां रोडवेज बस चालक ने टोल प्लाजा पर रसीद कटवाने के लिए बस को रोका तो निकलते ही एक बाइक व स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मिर्च झोंकने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। इसमें अपराधी कुलदीप जघीना की मौके पर ही मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि 4 सितंबर 2022 को नामजद बदमाशों ने भाजपा नेता कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User