राजसमंद में भीषण सड़क हादसा; टक्कर के बाद कार के ऊपर पलटा टैंकर

राजसमंद जिले में चारभुजा थाना क्षेत्र के धानिन मान सिंह का गुड़ा में नेशनल हाईवे टैंकर और कार की टक्कर के बाद टैंकर कार के ऊपर पलट गया। हादसे में चार की मौत हो गई। 

Thursday, July 11, 2024 - 11:45
0
राजसमंद में भीषण सड़क हादसा; टक्कर के बाद कार के ऊपर पलटा टैंकर

राजसमंद (आरएनआई) तेज रफ्तार ने एक बार फिर चार की जिंदगी छीन ली। राजसमंद जिले में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार टैंकर और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर कार के ऊपर पलट गया। दर्दनाक हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जिला कलेक्टर डॉक्टर भंवरलाल और एसपी मनीष त्रिपाठी ने भी घटना स्थल पहुंचे।  

राजसमंद जिले में चारभुजा थाना क्षेत्र के धानिन मान सिंह का गुड़ा में नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह ये हादसा हुआ। कार में दो पुरुष और दो महिला सवार थीं। चारों की टैंकर के नीचे दबने से मौत हो गई। चारो केलवाड़ा के निवासी थे।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोबाइल क्रेन की सहायता से टैंकर को हटाया। चारों शवों को राजसमंद जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User