राजकीय शिक्षक संघ के विजय अध्यक्ष व नरेश बने जिला मंत्री, राजकीय मांडल कालेज जैंत में मतदान के माध्यम से हुआ चुनाव

Sunday, May 18, 2025 - 18:26
Updated: 1 year ago
0

मथुरा (आरएनआई) राजकीय शिक्षक संघ जनपद मथुरा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जैंत  में जनपदीय अधिवेशन व संगोष्ठी आहूत की गई। जिसमें राजकीय शिक्षक संघ मथुरा की कार्यकारिणी का चुनाव प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव यादव, प्रांतीय संगठन मंत्री शिवचरण रावत, निवर्तमान जिला अध्यक्ष आगरा पर्यवेक्षक बीड़ी पाराशर, पर्यवेक्षक पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद  उदयपाल, चुनाव अधिकारी प्रथम प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, चुनाव अधिकारी द्वितीय प्रधानाध्यापक छीतर सिंह शास्त्री, प्रधानाध्यापक डॉ. रन सिंह आदि के द्वारा किया गया।

जिसमें जिला अध्यक्ष जिला मंत्री के पद हेतु मतदान हुआ। मतदान के पश्चात मतगणना में राजकीय इंटर कालेज मथुरा के  विजय कुमार शर्मा को जिला अध्यक्ष तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल कालेज पाडल गोवर्धन के  नरेश शर्मा, को जिला मंत्री पद पर विजय प्राप्त हुई। इस चुनाव प्रक्रिया के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस मतदान प्रक्रिया में संयोजिका श्रीमती अल्का तिवारी, सह संयोजिका  प्रधानाचार्य कविता सक्सेना, प्रातीय संगठन मंत्री सुषमा अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष थान सिंह कुंतल, पूर्व जिला मंत्री विजय कुमार ने सहभागिता की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User