योजनाओं मे कम प्रगती वाले परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों पर करें कडी कार्यवाही -  संयुक्‍त संचालक श्रीमति सीमा शर्मा

Nov 13, 2025 - 20:56
Nov 13, 2025 - 21:04
 0  27
योजनाओं मे कम प्रगती वाले परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों पर करें कडी कार्यवाही -  संयुक्‍त संचालक श्रीमति सीमा शर्मा

गुना (आरएनआई) संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सीमा शर्मा की अध्यक्षता में आज को महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रट कार्यालय के जनसुनसवाई कक्ष मे किया गया। बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुये विभागीय योजनाओं मे कम प्रगती वाले परियोजना अधिकारियों के विरुद्ध आयुक्त संभाग ग्वालियर को प्रस्ताव प्रेषित करने एवं पर्यवेक्षकों के विरुद्ध कलेक्टर गुना के माध्यम से कडी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में उच्च न्यायालय में प्रचलित प्रकरणों मिशन वात्सल्य सक्षम आंगनवाडी, पोषण 2.0, सामेकित बाल संरक्षण योजना, चाईल्ड हेल्पलाईन, हव फॉर इम्पावरमेन्ट, वन स्‍टॉप सेन्टर एवं विभागीय योजनाओं लाडली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडली बहना योजना आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुये गुना जिले मे कुपोषण निवारण हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही हेतु निर्देशीत किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0