यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर फिलहाल ब्रेक, उपभोक्ताओं को राहत; CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

Tuesday, April 21, 2026 - 12:19
0
यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर फिलहाल ब्रेक, उपभोक्ताओं को राहत; CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर फिलहाल 10 दिनों के लिए रोक लगा दी है और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। जब तक यह रिपोर्ट नहीं आती, तब तक मीटर बदलने का काम रुका रहेगा।

हापुड़ जिले में ऊर्जा निगम को करीब तीन लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से अब तक लगभग 24 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं। हालांकि पूरे प्रदेश में इस योजना के क्रियान्वयन में हापुड़ की रफ्तार सबसे धीमी बताई जा रही है, जिसके चलते विभाग लक्ष्य पूरा करने के दबाव में काम तेज कर रहा था।

यह पूरी प्रक्रिया केंद्र सरकार की Revamped Distribution Sector Scheme (RDSS) के तहत चल रही है, जिसके अंतर्गत उपभोक्ताओं के घरों में लगे पोस्टपेड मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदला जा रहा है। लेकिन हाल के दिनों में इन मीटरों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे थे।

कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना ही पोस्टपेड मीटर हटाकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे थे। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल हस्तक्षेप किया और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए।

अब सभी की नजर आने वाली रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह तय होगा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना आगे कैसे लागू की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User