युवक ने प्रेमिका को मंदिर पर बुलाकर गोली मारी, अपने आप को भी किया शूट, मौत

Monday, July 10, 2023 - 21:29
Updated: 3 years ago
0
युवक ने प्रेमिका को मंदिर पर बुलाकर गोली मारी, अपने आप को भी किया शूट, मौत

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना सीमा में रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका को मंदिर पर बुलाकर गोली मार दी,उसके बाद युवक ने अपने आप को शूट कर लिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस गोलीकांड में प्रेमिका की मौत हो गई। युवक ने प्रेमिका की पिता को फोन लगाकर सूचना दी कि मैंने तुम्हारी लड़की में गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार अशोकनगर जिले के नईसराय थाना सीमा में आने वाले गांव पचबाडी गांव में रहने वाली 20 वर्षीय राधिका रघुवंशी पुत्री भास्कर रघुवंशी का अफेयर पिछले 2 साल से शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग में आने वाले बदरवास थाना सीमा के विनेका गांव के रहने वाले नीतू (उम्र 26 ) उर्फ जीतू रघुवंशी पिता जगराम सिंह रघुवंशी से चल रहा था,नीतू इंदौर में प्राइवेट नौकरी करता है।

बताया जा रहा है कि नीतू को शक था कि वह गांव में रहने वाले विकास रघुवंशी से बात करती थी इसी कारण गुस्से में नीतू दो दिन पूर्व राधिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। पचबाडी गांव में नीतू के मामा रहते थे नीतू वही रूका। बताया जा रहा है कि नीतू ने पहले तो विकास से बात की और उसे डराने के लिए हवाई फायर किए। पुलिस ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात आरोपी ने लड़की को रात 12 बजे गांव के मंदिर के पास बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद लड़की के पिता को फोन लगाकर सूचना दी मैंने राधिका को मार दिया है। लाश मंदिर में पड़ी है। एक घंटे बाद आरोपी ने मंदिर से 500 मीटर दूर जाकर खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में आरोपी को भोपाल रेफर किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User