यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाइजर से किया अल्कोहल टेस्ट

नशे में पाए गए वाहन चालकों के वाहन जप्त कर, एमव्ही एक्ट की धारा 185 के तहत बनाए प्रकरण। 

Wednesday, September 25, 2024 - 22:15
Updated: 2 years ago
0
यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाइजर से किया अल्कोहल टेस्ट

गुना (आरएनआई) नशे की हालत में तेज गति व लहराते हुए ड्रायविंग करने से जिले में हो रहीं सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर लगाम कसने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन रात्रि के समय चैकिंग पॉईन्‍ट लगाकर सभी प्रकार के वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाईजर से अल्‍कोहल टेस्‍ट कर नशे की हालत में वाहन चलाते पाये जाने वाले वाहन चालकों पर सख्‍त से सख्‍त कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

 यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह कुशवाह द्वारा अपनी टीम के साथ बीती रात शहर के गायत्री मंदिर के समीप यातायात थाने के समक्ष एबी रोड पर वाहन चैकिंग पॉईन्‍ट लगाकर सघन चेकिंग की गई । जिसका मुख्य उद्देश्य शहर के अंदर से गुजरने वाले पुराने एबी रोड पर पिछले महीनों में बढ़े सड़क हादसों को रोकना व आमजन की जान बचाना है । चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एबी रोड से आने-जाने वाले प्रत्‍येक वाहन को रोककर उसके चालक का ब्रीथ एनालाइजर से अल्‍कोहल टेस्‍ट किया गया एवं  रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद ही चालकों को जाने दिया गया एवं पॉजीटिव रिपोर्ट की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाहियां की गईं।

बीती रात चैकिंग के दौरान आठ वाहनों, जिसमें दो बस, एक बुलेट, दो महिन्द्रा पिकअप, एक सेल्टोस कार, एक स्कॉर्पियो व एक आई 20) के ड्राइवर नशे में धुत्त मिले उन सभी गाड़ियों को ज़ब्त कर मोटरयान अधिनियम धारा 185 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं, जिनके प्रकरण  माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जावेगें।

तेज गति से चल रहे वाहनों पर नियंत्रण व कार्यवाही हेतु चेकिंग के दौरान इंटरसेप्टर वाहन का उपयोग किया गया। इस दौरान कुल 12 वाहन ओवर स्पीड में पकड़े जाकर उनके विरूद्ध मौके पर ही चालानी कार्यवाही की गई।

उपरोक्‍त के अतिरिक्त रात्रि के समय विभिन्न वाहन चालक उनकी गाड़ियों को लहराते हुए, मोबाइल पर बात करते हुए, गाड़ी में एक हेडलाइट बंद एक चालू होने पर, बिना नंबर प्लेट, बिना ड्राइविंग लायसेंस और अत्यंत खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुए पाये गये लोगों पर मोटरयान अधिनियम के चालानी कायवही की गई।

बीती रात्रि में चली इस मैराथन वाहन चेकिंग में कुल 104 गाड़ियों पर चालानी कार्यवाही की गई और 50,400/-रुपये का शमन शुल्क शासन के खाते में जमा कराया गया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार पूरे जिले में यह वाहन चेकिंग लगातार चलाई जाएगी तथा सड़क पर इंसान की सुरक्षा के लिए हर संभव ठोस क़दम उठाए जाएंगे।
 

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User