कलेक्‍टर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय गुना का किया गया निरीक्षण

एसडीएम कोर्ट का कराया रूम परिवर्तन एवं पार्किग व्‍यवस्‍था को व्‍यवस्थित करने के दिये निर्देश। 

Wednesday, September 25, 2024 - 22:17
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय गुना का किया गया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय गुना का निरीक्षण किया गया । इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, तहसीलदार गुना नगरीय जीएस बैरवा, तहसीलदार ग्रामीण कमल मण्‍डेलिया, नायब तहसीलदार श्रीमति आरती गौतम, एमएल पंथी,मंयक खेमरिया उपस्थित रहे । 

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में एसडीएम कोर्ट के रूम को बडे़ हॉल में शिफ्ट कराया गया और रिकार्ड रूम को व्‍यवस्थित करने के निर्देश दिये इसके पश्‍चात राजस्‍व अधिकारियों की बैठक ली जिसमें आरसीएमएस, पीएम जनमन, राजस्‍व कार्यो की समीक्षा की गयी एवं 02 अक्‍टूबर से प्रारंभ होने वाले प्रधानमंत्री उन्‍नत ग्राम अभियान की तैयारी के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये गये । 

पंजीयन कार्यालय के सामने की पार्किग व्‍यवस्‍था को व्‍यवस्थित करने के दिये निर्देश

कलेक्‍टर द्वारा पंजीयन कार्यालय के सामने अव्‍यवस्थित पार्किग में खडे़ वाहनों को व्‍यवस्थित रूप से एसडीएम कार्यालय परिसर में खडे़ करने के निर्देश दिये गये। साथ ही एसडीएम परिसर की साफ-सफाई एवं परिसर में झुके हुये पेड़ को हटाने के निर्देश दिये गये इसी दौरान आबकारी विभाग के सामने की दीवार को हटाकर परिसर में व्‍यवस्थित पार्किग करने के निर्देश दिये गये।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User