यातायात निरीक्षक और टीम ने रात्रि में बसों में ड्राइवरो की अल्कोहल सेवन की चेकिंग की, 2 पर मामला दर्ज

Thursday, February 29, 2024 - 12:36
Updated: 3 years ago
0
यातायात निरीक्षक और टीम ने रात्रि में बसों में ड्राइवरो की अल्कोहल सेवन की चेकिंग की, 2 पर मामला दर्ज

गुना (आरएनआई) यातायात पुलिस प्रभारी ने अपनी टीम के साथ जज्ज़ी बस स्टेंड पर यात्री बसों के ड्राइवरों की अल्कोहल चेकिंग किए जाने को लेकर बीद्र एनहेलाइजर चेकिंग की।

यह चेकिंग पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर के निर्देशन में यातायात टी.आई.अजय प्रताप सिंह द्वारा बीती रात्रि को गुना से अन्य शहरों की ओर जाने वाली बसों की चेकिंग की गई। 

चेकिंग का उद्देश्य शराब का सेवन कर, बस चलाने वाले ड्राइवर्स को चेक करना था।चेकिंग में 30 से अधिक बसों के ड्राइवर्स का ब्रीद एनालाइजर टेस्ट किया गया। 02 बस ड्राइवर एल्कोहल का सेवन किए मिले। उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई। 

पुलिस ने समस्त बस संचालकों और ड्राइवरों को चेतावनी दी गई कि शराब पीकर कोई भी वाहन या ख़ास तौर पर बस चलाना बहुत ख़तरनाक है क्योंकि बस में ड्राइवर के अलावा लगभग 40-50 यात्री और भी होते है। 

स्वयं के साथ आमजनता और यात्रियों की सुरक्षा को ख़तरे में डालने वाला है। शराब का सेवन करने के बाद, बस या कोई भी वाहन ना चलाएं।

 यातायात पुलिस द्वारा शराब संबंधी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। विशेष तौर पर जो बसें ओवरनाइट चलायी जा रही है उनकी चेकिंग की जाएगी। बस चालकों के शराब पिए हुए मिलने पर सख़्ती के साथ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User