यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: आपस में टकराईं डबल डेकर बस, 15 यात्री घायल; तीन की हालत गंभीर

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां दो डबल डेकर बस आपस में टकरा गईं। हादसे में 15 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Jan 21, 2025 - 09:21
 0  540
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: आपस में टकराईं डबल डेकर बस, 15 यात्री घायल; तीन की हालत गंभीर

आगरा (आरएनआई) आगरा के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बस आपस में टकरा गईं। एक बस दिल्ली से बिधूना, तो वहीं दूसरी बस दिल्ली से बनारस जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी एत्मादपुर भेज गया।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात तीन बजे ये हादसा हुआ। बताया गया है कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों डबल डेकर बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं। यमुना एक्सप्रेस वे किलो मीटर 160 पर  हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए सीएचसी एत्मादपुर भेज गया।  तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद क्षतिग्रस्त बसों को हाईवे से किनारे कराने के बाद यातायात भी सुचारू कराया गया। 

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.