यति नरसिंहानंद विवाद: महापंचायत में शामिल होने से रोकने पर हंगामा, भीड़ ने बैरिकेड पलटी

पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी के बाद पनपे विवाद के बाद डासना मंदिर परिसर में रविवार को होने वाली महापंचायत में सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए। पुलिस ने उनको मंदिर जान से पहले ही रोक दिया।

Sunday, October 13, 2024 - 13:10
0
यति नरसिंहानंद विवाद: महापंचायत में शामिल होने से रोकने पर हंगामा, भीड़ ने बैरिकेड पलटी

गाजियाबाद (आरएनआई) पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी के बाद पनपे विवाद के बाद डासना मंदिर परिसर में रविवार को होने वाली महापंचायत में सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए। पुलिस ने उनको मंदिर जान से पहले ही रोक दिया। बड़ी तादाद में लोग वापस चले गए। जबकि, कुछ लोगों ने महापंचायत में आने की जिद की तो पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

जगह-जगह बेरिकेडिंग की गई। स्थानीय लोगों को भी पूछताछ के बाद ही उनके अंदर, दुकान, प्रतिष्ठानों पर आने जाने की अनुमति दी गई। उधर, यूपी के अलग-अलग हिस्सों के अलावा बड़ी तादाद में उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली से भी संत पंचायत में पहुंचे थे। एक दिन पहले ही 50 से ज्यादा संतों का जत्था मंदिर में पहुंच गया। जैसे ही संतों को पता चला कि महापंचायत में लोगों को आने से पुलिस रोक रही है तो संतों ने कहा कि पुलिस जहां रोके वहीं पर पंचायत शुरू कर दी जाए। वहीं, यति नरसिंहानंद का रविवार को भी कुछ पता नहीं चला। वह एक सप्ताह से लापता हैं। समर्थक जहां आरोप लगा रहे हैं कि यति नरसिंहानंद को गायब किया गया है। जबकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। इस बारे में डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी अपने समर्थकों के साथ डासना देवी मंदिर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे लेकिन में रोड पर ही उनको पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। पत्रकारों से वार्ता में विधायक ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की। विधायक और उनके समर्थक अंदर जाने की जिद पर अड़े हैं। फिलहाल मंदिर परिसर में 60 से 70 लोग मौजूद हैं। पत्रकारों को भी अंदर जाने से रोका जा रहा है।

महापंचायत में जाने के लिए जब 400 से ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए तो उन्होंने बैरिकेड को पलट दी। पुलिस और लोग आमने-सामने आ गए हाथापाई की नौबत पहुंच गई। पुलिस ने लाठी फटकारी और किसी तरह लोगों को काबू किया। इस दौरान भगदड़ जैसा माहौल पैदा हो गया। बड़ी तादाद में लोग इसके बाद वापस लौट गए। वहीं, विधायक नंद किशोर गुर्जर को जब अंदर नहीं जाने दिया गया तो उन्होंने वहीं पर महापंचायत करने की घोषणा कर दी। उन्होंने डासना मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने समेत अन्य मामलों में एनएसए की कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर भी तमाम आरोप लगाए।

महापंचायत में आने वाले लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े कर दिए। बड़ी संख्या में लोग भी वहां मौजूद थे। इसी वजह से एनएच पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों को करीब आधा किलोमीटर दूरी में जाम के झाम से दो चर होना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था को बनाया।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User