डेढ़ लाख का इनामी अपराधी राजेश ढेर, मुठभेड़ में थाना प्रभारी और सिपाही भी हुए घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया। जबकि थाना प्रभारी और एक सिपाही घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Oct 13, 2024 - 10:32
 0  945
डेढ़ लाख का इनामी अपराधी राजेश ढेर, मुठभेड़ में थाना प्रभारी और सिपाही भी हुए घायल

बुलंदशहर (आरएनआई) बुलंदशहर में डेढ़ लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी राजेश ढेर हुआ है। कोतवाली देहात में वलिपुरा नहर पर मुठभेड़ के दौरान आहार थाना प्रभारी वाईडी शर्मा और एसओजी का एक सिपाही घायल हुआ है। 

देहात थाना इलाके में स्वाट टीम, एसओजी और आहार पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में यह इनामी मारा गया है। राजेश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 58 से अधिक मामले दर्ज हैं। राजेश पर बुलंदशहर से एक लाख, अलीगढ़ से पचास हजार का इनामी था। राजेश बुलंदशहर में आहार, अनूपशहर, डिबाई समेत कई थानों से वांछित था।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.