मौसम का यू-टर्न: तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, चाचौड़ा क्षेत्र में कटी फसलों को भारी नुकसान

Tuesday, March 31, 2026 - 11:24
Updated: 4 months ago
0
मौसम का यू-टर्न: तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, चाचौड़ा क्षेत्र में कटी फसलों को भारी नुकसान

​गुना (आरएनआई) जिले में सोमवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत तो मिली लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ गईं। शाम ढलते ही आसमान में काले बादल छा गए और धूल भरी तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया। इस बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई।

​हालांकि, यह खुशनुमा मौसम किसानों के लिए आफत बनकर आया है। विशेष रूप से चाचौड़ा क्षेत्र में इस बेमौसम बारिश और तेज हवा के कारण खेतों में कटी रखी फसलों को काफी नुकसान पहुँचा है। खुले आसमान के नीचे रखी फसलें भीगने से उनके खराब होने और दाना काला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.0°C दर्ज किया गया था, लेकिन शाम की बारिश के बाद इसमें खासी कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User