पराली जलाने पर प्रशासन सख्त : पनहेटी-कलोरा में किसानों पर कार्रवाई, प्रकरण तैयार
गुना (आरएनआई) जिले में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देशानुसार बमोरी के ग्राम पंचायत पनहेटी एवं कलोरा में पराली जलाने के मामलों में विभिन्न किसानों के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर अर्थदंड अधिरोपित करने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन द्वारा की गई जांच में सामने आया कि कुछ किसानों द्वारा फसलों की पराली जलाई गई, जिसके बाद संबंधित किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। इनमें कृषक मांगीलाल पुत्र जैसा बंजारा, रामदयाल सहरिया पुत्र घसिया सहरिया, जगदीश धाकड़ सहित अन्य किसानों के प्रकरण तैयार किए गए हैं।
पराली जलाना पर्यावरण के लिए हानिकारक है और इससे वायु प्रदूषण के साथ-साथ भूमि की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एक ओर किसानों को जागरूक कर रहा है, वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा कृषकों से अपील की है कि वे पराली न जलाएं और इसके वैकल्पिक उपयोग अपनाएं, अन्यथा नियमों के तहत अर्थदंड सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)