ब्राजील: टेकऑफ के तुरंत बाद विमान का इंजन फटा, 272 यात्रियों की जान बची
नई दिल्ली/साओ पाउलो (आरएनआई) ब्राजील में एक बड़ा हवाई हादसा टल गया जब Delta Air Lines की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान का इंजन टेकऑफ के तुरंत बाद फट गया। यह घटना साओ पाउलो के गुआरुलहोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार देर रात सामने आई।
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट DL104 अटलांटा के लिए रवाना हुई थी, जिसमें 272 यात्री और 14 क्रू मेंबर सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद विमान के बाएं इंजन में विस्फोट हो गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए विमान को वापस एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। इसके बाद विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के हताहत होने की खबर नहीं है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी के चलते इंजन में विस्फोट हुआ। घटना के बाद एयरलाइन और संबंधित विमानन एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
यह घटना एक बार फिर हवाई सुरक्षा और विमानों के तकनीकी रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, हालांकि पायलट और क्रू की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)