मोतीनगर चौराहे पर हटाया गया सबसे बड़ा अतिक्रमण, निगमायुक्त राजकुमार खत्री की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
सागर (आरएनआई) मोतीनगर चौराहा से संविधान चौक धर्मश्री सड़कमार्ग में मोतीनगर चौराहे के पास स्थित एक बड़ा अतिक्रमण दसकों से बॉटल नेक बनाकर यातायात सुगम बनाने में बाधक बन रहा था। मोतीनगर चौराहा से संविधान चौक धर्मश्री सड़कमार्ग चौड़ीकरण के दौरान निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड राजकुमार खत्री ने समक्ष में खड़े होकर रविवार को उक्त अतिक्रमण को हटवाने की कार्यवाही करायी। दो जेसीबी और पोकलिन मशीनों की मदद से उक्त अतिक्रमण को गिराया गया। इसके साथ ही निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने धर्मश्री से शीतलामता तिराहा होते हुए मोतीनगर चौराहे तक रोड चौड़ीकरण में बाधक बन रहे समस्त अतिक्रमणों का नाप कराकर चिन्हाकन कराया। निगमायुक्त ने स्थानीय रहवासियों से स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने की अपील की। निगमायुक्त की पहल पर निशान लगने के बाद बहुत से स्थानीय रहवासियों द्वारा स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारम्भ किया गया और सड़क चौड़ीकरण व शहर विकास में सहयोग दिया जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

