मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद मारपीट में महिला घायल

Wednesday, October 18, 2023 - 20:35
Updated: 3 years ago
0
मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद मारपीट में महिला घायल

सिकंदराराऊ, (आरएनआई) थाना क्षेत्र के गांव महामई सलावतनगर में  मोटरसाइकिल से टक्कर लगने के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए जिसमें एक महिला गंभीर घायल हो गई। पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत की है।
कुशल पाल सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी महामई ने बताया कि हमारी दादी घर की तरफ आ रही थी तो हमारी दादी को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी जब इसका विरोध किया तो गांव के ही निवासी मोटरसाइकिल सवार ने मारपीट कर दी जिससे मेरी दादी प्रेमवती पत्नी राम सिंह गंभीर घायल हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और समझा बूझाकर अलग कर दिया ।वहीं घायल महिला के परिजनों ने सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस को घटना के बारे में बताया । घायल महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User