मैहर के पटाखा बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

Oct 19, 2025 - 20:12
Oct 19, 2025 - 20:15
 0  351

मैहर (आरएनआई) जिले के पटाखा बाजार में आज अफरातफरी मच गई जब अचानक फटाकों की दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा है कि लाखों रुपये की आतिशबाजी जलकर राख हो चुकी है।

अब तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और हालात पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0