खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीपावली त्‍यौहार के दृष्टिगत मिठाई एवं मावा के लिये सैंपल

Oct 19, 2025 - 20:14
Oct 19, 2025 - 20:15
 0  108
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीपावली त्‍यौहार के दृष्टिगत मिठाई एवं मावा के लिये सैंपल

गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना डॉ० राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नवीन जैन, रवि कुमार शिवहरे एवं लखन लाल कोरी के द्वारा गुना में निरीक्षण एवं सैम्‍पलिंग कार्यवाही की गई। 

कार्यवाही में टीम द्वारा फर्म श्रीहरि बीकानेर मिष्‍ठान भण्‍डार से मावा एवं मिल्‍क केक एवं रतलामी मिष्‍ठान भण्‍डार जयस्‍तंभ चौराहा से बालूशाही, मलाई बर्फी एवं सोनपपड़ी के नमूने जाँच हेतु लिए गये। इसके साथ ही टीम अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठान श्री महाकाल कचौड़ी, तेलघानी एवं रामेश्‍वर साहू मिष्‍ठान एवं डेयरी कैंची कारखाना गुना का निरीक्षण कर दुकानदारों को खाद्य सामग्री के उचित रख-रखाव एवं साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गये। सैम्‍पल जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे जा रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जाँच एवं फूड सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0