मैराथन के माध्यम से न्यायिक परिवार ने किया लोगों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक
गुना (आरएनआई) मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं अमिताभ मिश्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में एवं संदीप श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश गुना की अध्यक्षता में आज न्यायोत्सवः- विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर मैराथन दौड प्रातः 07.00 बजे जिला न्यायालय परिसर से आयोजित की गई।
उक्त मैराथन दौड को विशेष न्यायाधीश द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौराहा, शांति पब्लिक स्कूल, हाट रोड़, हनुमान चौराहा होते हुए जिला न्यायालय में समाप्त हुई। उक्त अवसर पर श्रीमती विभूति तिवारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा मैराथन मे सम्मिलित हुए प्रतिभागियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, नेशनल लोक अदालत, मध्यस्थता, अपराध पीडित प्रतिकर योजना, निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 15100 के बारे में जानकारी देकर लोगों को लाभांवित किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज जिला न्यायालय परिसर गुना में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की योजनाओं, नालसा तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीडितों हेतु विधिक सेवा योजना, गरीबी उन्मूलन योजनाओं, आदिवासियों के संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवा योजना एवं अपराध पीडित प्रतिकर योजना से संबंधित बैनर एवं पैम्पलेट्स के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)