मेडिकल स्टोर का किया गया निरीक्षण

Wednesday, April 17, 2024 - 20:09
Updated: 3 years ago
0
मेडिकल स्टोर का किया गया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में डिप्टी कलेक्टर अमित सोनी और डिप्टी कलेक्टर सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर पूजा भावर सहित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान उन्‍होनें स्टोर के मेडिकल लाइसेंस, एनआरएक्‍स दवाइयों का क्रय विक्रय संधारण, शेड्यूल एच 1 रजिस्टर, रिटेल रजिस्टर, एक्सपयार्ड दवाइयों का अलग रखरखाव, कोल्ड स्टोरेज में रखने की सुविधा, रिटेल बिलिंग डिटेल आदि संबंधित बिंदुओं पर जाँच की गई। सीजनल मेडिसिन के सैंपल भी इकट्ठा किए गए जो भोपाल में स्थित ड्रग लेबोरेटरी में जाँच में भेजे जाएँगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User