मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने 12 स्थानों पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Friday, October 10, 2025 - 20:47
Updated: 1 year ago
0
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने 12 स्थानों पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

फतेहपुर (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के संस्थापक, महान समाजवादी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि शुक्रवार को जिले में भावपूर्ण ढंग से मनाई गई।जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय समेत बारह स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में नेताजी के जीवन व उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव एक ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने हमेशा समाज के दबे-कुचले, शोषित, वंचित, किसान, दलित, युवा, महिला, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने तहबाजारी जैसी कुप्रथा को समाप्त किया। सीमा पर शहीद जवानों के शवों को ससम्मान उनके परिवारों तक पहुंचाने की व्यवस्था की और देश के संविधान को बचाने के लिए अपनी सरकार तक दांव पर लगा दी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। विचार गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। वरिष्ठ नेता संतोष द्विवेदी, समरजीत सिंह ने नेता जी के साथ अपने सानिध्य के अनुभव और उनकी कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उधर नेताजी की पुण्यतिथि पर फूल सिंह मौर्य की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, नफीस उद्दीन, नंदकिशोर पाल, राज बहादुरयादव, शकील गोल्डी, दीपक डब्लू, अनिल यादव, आजम खान, संगीता पासवान, संदीप श्रीमाली, जगनायक सचान एडवोकेट, वीरेंद्र साहू, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, सुनील उमराव, सऊद अहमद, अकील अहमद, अय्यूब खान, सुहैल खान हेमू, एडवोकेट साबिर अली, रविंद्र यादव एडवोकेट, विवेक उमराव एडवोकेट, रामू सभासद, रोहित यादव तेजू, इंद्रपाल सचान, रामगोपाल कुशवाहा, गिरजाशंकर पाल, गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User