पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता लेकर जा रहे कांग्रेस नेता पुलिस द्वारा रोके गए

Friday, October 10, 2025 - 20:47
Updated: 1 year ago
0
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता लेकर जा रहे कांग्रेस नेता पुलिस द्वारा रोके गए

फतेहपुर (आरएनआई) अपनी पत्नी से मिलने गए शहर के तुराब अली का पुरवा निवासी हरिओम बाल्मीकि की रायबरेली जनपद में भीड़ द्वारा हत्या कर देने की घटना पर पीड़ित परिवार से मिलने व आर्थिक सहायता देने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा समेत अन्य कार्यकताओं को तुलाब अली का पुरवा चौराहे पर भारी पुलिस बल ने रोक लिया। कांग्रेस नेताओं व सीओ सिटी गौरव शर्मा के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही। कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार लोकतंत्र की दुहाई व पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने के नाम पर जाने देने की गुहार लगाई जाती रही। सीओ गौरव शर्मा उन्हें ला एंड ऑर्डर मेंटेन के नाम पर आगे नही जाने देने की बात पर अड़े रहे। काफ़ी देर तक बात नहीं बनने पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को वापस लौटना पड़ा। 

बताते चलें कि दो अक्टूबर को जनपद के तुराब अली का पुरवा निवासी हरिओम बाल्मीकि अपनी पत्नी से मिलने ससुराल रायबरेली गया था। जहां उसे चोर बताकर भीड़ द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। मृतक की पिटाई के दौरान के वायरल वीडियो में वह राहुल गांधी का नाम लेता है जबकि भीड़ खुद को बाबा वाली बताती रही। मृतक की पिटाई दोबारा किए जाने से युवक की मौत हो गई। मृतक के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम व कांग्रेस एंगल आने के बाद कांग्रेस पार्टी मुद्दे को लगातार उठा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय चेयरमैन अनुसूचित जाति राजेन्द्र पाल गौतम, सांसद व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुचित जाति विभाग के चेयरमैन तनुज पुनिया व तेलंगाना सरकार के कैबिनेट मंत्री विवेक वेंकट स्वामी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया के सामने नेताओं ने प्रदेश में भाजपा सरकार में दलित उत्पीडत के मामलों में बढ़ोत्तरी को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा था। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने बताया कि जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा के नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के साथ मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिजनों को देने जा रहे थे। तभी सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सरकार मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि दिए जाने की मांग किया। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने रोके जाने पर कहा कि पुलिस संविधान और लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। शान्तिपूर्ण तरीके से स्थानीय नेता पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने जा रहे थे। उन्हें सहायता देने से रोकना अनुचित है। वह अपने शीर्ष नेताओं से बात रखेंगे। आगे निर्देश मिलने पर रणनीति तय करेंगे। इस मौके पर सुधाकर अवस्थी, शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला, माधुरी रावत, देवी प्रकाश दुबे, शिवाकांत तिवारी, आदित श्रीवास्तव, शहाब अली, सईद चच्चा, निज़ामुद्दीन, मोहसिन खान, नजमी कमर, अरुण जायसवाल, नौशाद अहमद, उस्मान बेग, ओम प्रकाश कोरी, चौधरी मोईन राईन, डॉ॰ अब्दुल हमीद, नसीम अंसारी, कौशल किशोर शुक्ला, अजय कुमार बच्चा आदि रहें। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User