मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे हुई पोषण समिति की बैठक
हरदोई (आरएनआई) आज स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने पोषण ट्रैकर पर आंगनवाड़ी द्वारा कम फीडिंग के कारण कम प्रगति पर उन्होंने प्रगति बढाने के निर्देश दिये। नेफेड की सप्लाई 40 प्रतिशत से कम है उन सभी आंगनवाड़ी को कारण बताओं नोटिस जारी करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी आंगनबाड़ी केन्द्र पर बेइगं मशीन खराब है, तो उसे सही कराये, अगर मशीन नही है तो नई मशीन 03 दिन के अन्दर क्रय करे। नैफेड की सप्लाई समय पर समूह को उठाना सुनिश्चित करें। उन्होने एमओआईसी को कार्य मे शिथिलता बरतने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार व समस्त सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)