जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा के सम्बन्ध मे की बैठक

Thursday, February 12, 2026 - 19:13
Updated: 6 months ago
0
जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा के सम्बन्ध मे की बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जनपद के 133 केन्द्रों पर 18 फरवरी से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2026 तक चलने वाली हाईस्कूल एवं इण्टर की बोर्ड परीक्षा 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध मे एक बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने जोनल मजिस्टेªट, सेक्टर मजिस्टेट, स्टैटिक मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापकों से विस्तार से जानकारी ली। 

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्टेªट पुलिस टीम के साथ निरन्तर भ्रमणशील रहे। उन्होने आज की बैठक मे अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, सेक्टर मजिस्टेªट, जिला विद्यालय निरीक्षक, तथा केन्द्र व्यवस्थापक तथा प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User