मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गुना का औचक निरीक्षण – लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस
गुना (आरएनआई) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गुना डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर द्वारा विकासखण्ड आरोन अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी हाट का आज औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारी डॉ. नितिन धाकड़ एवं सुश्री द्रौपदी डोकरे बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। वहीं बॉन्डेड चिकित्सक डॉ. सूरज मजूमदार, नर्सिंग ऑफिसर श्री कमलेश शाक्य तथा लैब टेक्नीशियन सूर्य प्रशांत रघुवंशी उपस्थित थे। अनुपस्थित स्टाफ के विरुद्ध तत्काल कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने ओपीडी रजिस्टर में मरीजों की एंट्री तो हो रही थी, किंतु ऑनलाइन डेली ओपीडी प्रविष्टि नहीं की जा रही थी। साथ ही 12 प्रकार की सेवा डिलीवरी का डेटा ऑनलाइन इंद्राज नहीं किया गया था। तथा संबंधित आई.ई.सी. सामग्री भी अनुपलब्ध एवं अन्य अनियमिताएं पाये जाने पर सुधार के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने अंतिम डिलीवरी दिनांक को 30 अगस्त 2025 दर्ज पाई गई। वैक्सीनेशन रूम व्यवस्थित होने एवं ई विन तथा यू विन पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टियां नियमित की जा रही थीं।
सीएमएचओ ने निर्देशित किया कि ग्रामों का चिन्हांकन कर फील्ड में बैठकें आयोजित करें तथा अनमोल, एनसीडी, टीबी, सिकल सेल एवं टेलीमेडिसिन जैसी सेवाओं को सक्रिय रूप से संचालित करें। साथ ही सीएचओ द्वारा प्राप्त एनसीडी स्क्रीनिंग डेटा की पुनः स्क्रीनिंग व उपचार हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सीएमएचओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सभी संबंधित स्टाफ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाए। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी 7 दिवस के भीतर पुनः निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला सी पी एच सी सलाहकार सत्येंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



