मुख्‍यमंत्री द्वारा 'लाड़ली बहना योजना' की प्रगति के संबंध में वी०सी० के माध्‍यम से की गयी समीक्षा

Sunday, April 2, 2023 - 18:15
0
मुख्‍यमंत्री द्वारा 'लाड़ली बहना योजना' की प्रगति के संबंध में वी०सी० के माध्‍यम से की गयी समीक्षा

गुना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की प्रगति के संबंध में जिला कलेक्टर्स के साथ निवास से वी.सी. के माध्यम से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

बैठक में कई जनप्रतिनिधि भी वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना के लिए लगाए जा रहे शिविरों में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और जन-प्रतिनिधियों द्वारा योजना के प्रावधानों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

शिविरों में कुछ तत्व बहनों को योजना में अधिक राशि देने के वायदे कर बहकाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। आवश्यकता हुई तो शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का दोषी मान कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User