मुंगावली में रिमझिम बारिश के बीच भव्य डोल ग्यारस जल विहार
मुंगावली (आरएनआई) मुंगावली शहर में डोल ग्यारस के पर्व पर नगर के सभी मंदिरों के विमान रिमझिम बारिश के बीच लोगों के द्वारा आस्था कम नहीं हुई बता दें कि बड़ी ही धूमधाम के साथ अपने अपने मंदिरों से जल बिहार के लिए मुंगावली के भुजरिया तालाब मंदिर पर पहुंचते हैं जल विहार शाम को बड़ी ही धूमधाम के साथ पूजा अर्चना के साथ किया जाता है जिसके लिए संपूर्ण मंदिर पर रोशनी से सराबोर कर दिया गया है नगर में मुख्य रूप से राधा कृष्ण मंदिर, नरसिंह मंदिर , सेन समाज मंदिर,जगदीश मंदिर, मीरकाबाबाद मंदिर, झिरिया मंदिर ,राम मंदिर नामदेव समाज मंदिर ,सोनी समाज , बांके बिहारी आदि मंदिरों के विमानों को नगर के मुख्य बाजार से होते हुए पुराने बाजार श्री राम मंदिर पर सभी डोलो की भव्य आरती की जाती है जिसके बाद भग़वन डोले में सवार होकर रामलीला मंच से होते हुय भुजरिया तालाब पर जल विहार के लिए प्रस्थान होते है सभी मंदिरों के भक्तगण अपने अपने भजन कीर्तन मंडलियों के साथ भक्ति भाव के गीत गाकर जनता को मंदमुध करते हुए भक्ति भाव मैं सराबोर रहते हैं इस भव्य जल विहार में भक्तों द्वारा अपने अपने घरों प्रतिष्ठानों के सामने भगवान को प्रसाद चढ़ा कर आरती की गई तो बही जल विहार के बाद महाप्रसादी आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
प्रशासनिक व्यवस्था रही चाक-चौबंद
डोल ग्यारस पर स्थानीय प्रशासन ने शांति समिति की बैठकों में आपसी सामंजस के अनुसार सभी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित मुखियाओं को बुलाकर उनसे सलाह मशवरा कर सभी त्योहारों को सादगी और सद्भावनाओं के तहत मनाने की अपील की गई थी सभी समाजों के त्योहारों में किसी प्रकार का विघ्न ना फैले इसलिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर व्यवस्था को चाक-चौबंद कर त्योहारों को मनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इस बार भक्तों को विशेष सुविधा के तौर पर डोल गयारस पर अपनी सेवाएं दी तो बही डोल गयारस पर तहसीलदार सोनम शर्मा,थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह यादव के साथ उनके थाने का समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



