मीडिया को मिले संवैधानिक दर्जा: चौथे स्तंभ की मान्यता की मांग तेज
नई दिल्ली (आरएनआई) मीडिया को लोकतंत्र का आधिकारिक चौथा स्तंभ घोषित कर संवैधानिक मान्यता देने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है।
एक्रिडेटेट जर्नलिस्ट एसोसिएशन (रजि.) के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी ने इस संबंध में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को एक पत्र लिखकर इस संबंध मेंत्वरित कार्रवाई की मांग की है।
अपने पत्र में श्री चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय मीडिया — चाहे प्रिंट हो, इलेक्ट्रॉनिक हो या डिजिटल — हमेशा से जनता को जागरूक, शिक्षित और सशक्त बनाने का कार्य करता आया है। “यह विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को जवाबदेह बनाता है और समाज में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सुधार को बढ़ावा देता है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ संवैधानिक रूप से मान्यता प्राप्त है, जबकि भारत में इसे केवल मौखिक परंपरा में ही यह दर्जा मिला हुआ है। अब समय आ गया है, कि मीडिया को संवैधानिक मान्यता दी जाए।एल. एस.
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



